पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही किशोरी को कस्बे के ही गैर समुदाय के युवक ने अश्लील तंज कसे। विरोध करने पर सरेराह किशोरी को पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
जहानाबाद क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसकी 16 वर्षीय पुत्री बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद किशोरी घर लौट रही थी। इस दौरान कस्बे के ही गैर समुदाय के एक युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसपर अश्लील तंज कसने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने सरेराह किशोरी की पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजन को पूरी घटना बताई। कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।