फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चालीस करोड़ से चौड़ा किया जाएगा पीलीभीत-मझोला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- खकरा नदी से चंदोई होते हुए जाता है मझोला तक मार्ग
विज्ञापन

- कई गांवों को भी जोड़ता है 21 किलोमीटर लंबा यह मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मझोला मार्ग से उत्तराखंड जाने वाले वाहन चालकों को अब समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 21 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसी माह इसके मंजूर होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पीलीभीत- माधोटांडा रोड के च़ौड़ीकरण का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
आगामी वित्तीय साल में जिले की कई सड़कों का कायाकल्प कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब पौन दर्जन सड़कों को दुरस्त कराने के लिए शासन में प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। इन प्रस्तावों पर इसी माह के अंत में अंतिम मोहर लगने की संभावना भी जताई जा रही है। इन प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण पीलीभीत-मझोला मार्ग को भी शामिल किया गया है। यह मार्ग उत्तराखंड को जोड़ता है। टनकपुर नेशनल हाईवे के अलावा चंदोई होते हुए यह मार्ग वाहन चालकों के लिए काफी अच्छा है। इससे कई गांव भी जुड़ जाते हैं। खकरा नदी से चंदौई होते हुए मझोला तक जाने वाला 21 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कम चौड़ा है और मौजूदा समय में स्थिति भी अच्छी नहीं है। कई बार लोगों की ओर से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की गई थी। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को अपने प्रस्ताव में शामिल किया है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन के पास 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इतनी लागत से 21 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की दशा सुधारी जाएगी। मार्ग के बन जाने से मझोला जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
टनकपुर नेशनल हाईवे से अलग पीलीभीत- मझोला मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर 40 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संभावना है इस माह के अंत में बजट मंजूर हो जाएगा और अप्रैल में इस सड़क पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

- उदय नारायण सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें