पूरनपुर। चलते ट्रैक्टर से गिरकर हैरो की चपेट में आने से गांव लोधीपुर निवासी अजीम का 12 वर्षीय पुत्र शोहल घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना क्षेत्र के गांव लोधीपुर के समीप शनिवार को दिन में करीब 11 बजे हुई। गांव के बाहर कुछ किशोर खेल रहे थे। इस दौरान गांव का एक किसान खेत जोतकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। ट्रैक्टर के पीछे भागते हुए दो किशोर हैरो पर चढ़ने लगे। ट्रैक्टर चालक के डांटने पर एक किशोर तो भाग गया, लेकिन शोहेल ट्रैक्टर पर बैठने की कोशिश करने लगा। ऐसे में ट्रैक्टर से गिरने से शोहेल हैरो की चपेट में आ गया। हैरो का ब्लेड उसके पेट और हाथ में लगने से वह घायल हो गया। संवाद