न्यूरिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही अजय पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर में रखे 60 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक ने बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे अजय उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। इसके बाद घर में रखे 60 हजार रुपये भी गायब मिले। बेटी के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और अजय के घर पहुंचकर जानकारी करने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान अजय की मां ने गाली-गलौज की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अजय ने 10 अक्तूबर को फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद