फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु, महिलाओं ने किए देवी भजन

Tue, 13 Oct 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना करते भक्तगण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में मां दुर्गा का दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में माता रानी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर के कपाट सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन सुबह छह बजे खुल गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए आना शुरू हो गया। हाथों में फूल, धूप-घी, प्रसाद, फल आदि लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर देवी मां की आराधना की। शहर के कुछ मोहल्लों में महिलाओं ने देवी मां के गीत व छंद भजन किए।

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना करते भक्तगण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें