फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में खींचकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 24 May 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रात के समय लघुशंका के लिए घर से निकली किशोरी को खेत में खींचकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी से किसी तरह छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 मई की रात 11 बजे की है। किशोरी के पिता ने बताया कि घटना के समय उसकी पुत्री घर के बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी सौरभ उसकी पुत्री को खेतों में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
बताते हैं कि किशोरी के परिजन ने घटना की जानकारी आरोपी के परिजनों को दी। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे। समझौता न होने पर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें