गांव तिलछि में बंदर के डर से किशोरी की छत से गिरने से मौत के बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा
बिलसंडा। बंदर के एक हफ्ते पहले धक्का देने से छत से गिरी किशोरी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
करेली थाना क्षेत्र के तिलछि गांव निवासी नाजबी (17) पुत्री इसरार एक सप्ताह पहले घर की छत पर किसी कार्य से गई थी। तभी अचानक एक बंदर ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्रामीणों में गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर तहसीलदार कर्म सिंह को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। संवाद