फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन बाइक सवारों को कार से टक्कर के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र में छह सितंबर को कार की टक्कर से घायल पिता-पुत्रों के मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के सड़िया मुगलपुरा गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई छविनाथ छह सितंबर को अपने पुत्र यश कुमार और कमल को लेकर बाइक से गजरौला के गांव बांसबोझ मजरा जैतपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।
इस दौरान न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी से कल्यानपुर के बीच कार से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि कार स्वामी की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें