आत्महत्या का कारण नहीं बता सके परिजन
घटना की सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से बताया है कि वर्षा ने आत्महत्या की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ है। हालांकि किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।