फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कार की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना एक सितंबर को असम हाईवे के मोहनपुर चौराहा के समीप हुई थी। गांव मोहनपुर जप्ती निवासी फूलचंद ने बताया कि घटना के समय उसका पुत्र अमित बाइक से घर से खेत पर जा रहा था। मोहनपुर चौराहा के समीप खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आई कार के चालक ने पुत्र की बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल अमित को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अमित का पोस्टमार्टम कराया था। फूलचंद ने कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें