फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोर की नौकर के साथ मिलकर पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आपसी विवाद में एक किशोर ने अपने नौकर के साथ मिलकर दूसरे किशोर की बाग में ले जाकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बनाकर साथियों से पीड़ित किशोर के मोबाइल पर डलवा दिया। किशोर के पिता गांव शेरपुरकलां निवासी सदाकत नूर खां ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


सदाकत नूर खां ने बताया कि उनका पुत्र गांव के एक अन्य किशोर के साथ जिम जाता है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद पर उनके पुत्र की दूसरे किशोर ने बाग में ले जाकर अपने नौकर के साथ मिलकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद पुत्र को एक दिन पहले फिर रास्ते में घेरकर पीटा गया। घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। सदाकत नूर ने बताया कि आरोपी किशोर ने उसके पुत्र की पिटाई का वीडियो बनाकर अपने साथियों की मदद से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें