फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेसिक स्कूलों में तकनीक की एंट्री, बच्चे सीखेंगे एआई और कोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र से पढ़ाई का स्वरूप बदलने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कोडिंग की शिक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान विषय की पुस्तकों के स्वरूप में बदलाव किया गया है। नए पाठ्यक्रम में कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग को विज्ञान का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। इससे विद्यार्थी शुरुआती स्तर पर ही तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकेंगे।
पाठ्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और एक्सेल जैसे जरूरी कंप्यूटर टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। इसके साथ ही स्केच आधारित कोडिंग और लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा पायथन को भी शामिल किया गया है ताकि बच्चों में तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित हो सके। बदलते दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेसिक सिद्धांतों को भी पढ़ाया जाएगा। इससे छात्र तकनीक के प्रति जागरूक होंगे और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस पहल से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो अब तकनीक के मामले में निजी और कान्वेंट स्कूलों के छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि नए डिजिटल शिक्षा की दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर नियमानुसार अमल भी कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें