बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही दो दिवसीय योगा प्रतियोगिता शनिवार की शाम समाप्त हो गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के प्रतियोगियों का चयन किया गया। अब यह प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
14 वर्ष से कम आयु की छात्राओं की टीम में मनु, पलक, दिव्या, आकांक्षा, दृष्टि का चयन हुआ। 17 वर्ष से कम आयु की छात्राओं की टीम में काजल, छवि, कीर्ति, श्रद्धा और अस्मिता को चुना गया है। वहीं, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम के लिए प्रकृति, दिव्या, सुनिधि, कल्पना और अंजलि आदि छात्राओं का चयन हुआ।
14 वर्ष से कम आयु के छात्रों की टीम में अमन, प्रभात, कुरान, शुभ और मयंक का चयन हुआ। 17 वर्ष से कम आयु के छात्रों की टीम में रजत, प्रिंस, प्रिंस वर्मा, प्रभात और शिवम को स्थान मिला है। 19 वर्ष से कम आयु के छात्रों की टीम में प्रियांशु मौर्य, शिवा वाजपेयी, आशुतोष गंगवार, आदर्श तिवारी और उवैश इदरीशी का चयन हुआ।
निर्णायक मंडल में अमित कुमार, पूरनलाल, रेनू भाटिया और देवेंद्र कुमार आदि खेल शिक्षक शामिल थे। टीमों में पीलीभीत, बलरामपुर, बरेली, सीतापुर प्रथम, अयोध्या आदि जवाहर नवोदय विद्यालयों के प्रतियोगी शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. वीके सिंह ने बताया कि बहुत जल्द प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। उन्हीं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए टीमों का गठन किया गया है।