फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सितारगंज, बघौरी और न्यूरिया की टीमों ने जीते मुकाबले

Thu, 05 Nov 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मझोला में शहीद भगत सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मझोला। कस्बे के चीनी मिल खेल मैदान पर बुधवार को दो दिवसीय शहीद भगत सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला सितारगंज और नगरिया की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सितारगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरिया को पराजित कर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला गुलड़िया मझोला और बघौरी के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर बघौरी की टीम ने जीत हासिल की।
दिन का तीसरा मुकाबला सितारगंज और न्यूरिया की टीमों के बीच खेला गया। इसमें न्यूरिया की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सितारगंज को शिकस्त दी। इस तरह पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूरनपुर और तिलहर, रुद्रपुर और लोधीखेड़ा, मझोला और पीलीभीत तथा टांडा और नौसर की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। आयोजन में विकास अग्रवाल, राज सिंह और सनी शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें