फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दीपों की रोशनी में शिक्षकों ने लिया नए संकल्पों का प्रण

Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार शाम नगर के एक होटल में दीपोत्सव आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि बीएसए रोशनी सिंह मौजूद रहीं। जिले के सभी जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी सहभागिता की। महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार अवस्थी और जिला मंत्री मोइन खान ने अतिथियों का स्वागत किया।
बीएसए ने शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि ने महासंघ के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शिक्षा और शिक्षकों के सर्वांगीण विकास, आपसी सौहार्द और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक मंच के संरक्षक भद्रपाल गंगवार, विपिन मिश्रा, आशुतोष अवस्थी, विभु, जितेंद्र, सोमपाल, आदेश और राघवेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें