शहर में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक स्रोत शिक्षक
- फोटो : Amar Ujala
पीलीभीत। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार शाम को शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में गांधी स्टेडियम से शहीद दामोदर दास पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा और महामंत्री मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में कई शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से छूट देने की मांग की। उनका कहना है कि 15 से 35 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर नई परीक्षा थोपना अन्याय और मानसिक उत्पीड़न है। प्रदर्शन में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। संवाद