फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मूल विद्यालय भेजने को शिक्षामित्रों का 12 अक्तूबर को धरना

Sun, 11 Oct 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन 12 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय और महिला शिक्षामित्रों को ससुराल वाले विद्यालय में भेजने की मांग को लेकर है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने बताया कि सरकार ने एक वर्ष पहले इस संबंध में शासनादेश जारी किया था। लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय नहीं भेजा है। महिला शिक्षामित्रों को भी ससुराल वाले विद्यालय में नहीं भेजा गया है। संगठन ने 11 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया था। इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला था। ज्ञापन पर कोई कार्रवाई न होने से शिक्षामित्रों में भारी रोष है। वर्मा ने अधिक से अधिक शिक्षामित्रों से धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें