कार लेकर पहुंच गए बच्चों के घर
बारिश के चलते परीक्षा में कहीं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का प्रतिशत कम ना हो जाए। साथ ही कोई छात्र-छात्रा निपुण असेसमेंट टेस्ट से वंचित न रह जाए। इसके चलते शिक्षक कर्म सिंह ने खुद अपनी कार लेकर बच्चों के घर पहुंच गए।
शिक्षक अपनी कार में बच्चों को बैठाकर स्कूल में परीक्षा दिलाने लाए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिक्षक कर्म सिंह के इस कार्य की जमकर सराहना की। कहा कि यदि शिक्षक इस तरह से अपने दायित्व को निभाएं, तो अध्यापक अपनी पहचान को और बेहतर बना सकेंगे।