फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टैबलेट सरकार का और सिम-डाटा हमारा... नहीं करेंगे ऑनलाइन काम; शिक्षकों का एलान

Mon, 04 Mar 2024 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

शिक्षकों ने कहा कि स्कूल में जो टैबलेट दिए गए हैं, उनमें निजी सिम डालकर और वेतन से डाटा खर्च करने के निर्देश शिक्षकों को दिए जा रहे हैं। यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में प्रांतीय आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्र हुए। यहां पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन दिया। बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद मरौरी विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जमा हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री उमेश गंगवार और मरौरी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, मंत्री प्रफुल्ल दीक्षित की अगुवाई में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन दिया। 

शिक्षकों ने कहा कि स्कूल में जो टैबलेट दिए गए हैं, उनमें निजी सिम डालकर और वेतन से डाटा खर्च करने के निर्देश शिक्षकों को दिए जा रहे हैं। जबकि यह सरासर गलत है। जिला मंत्री ने कहा कि अब हदें हो चुकी हैं। आर-पार की लड़ाई के लिए शिक्षक तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं करेंगे ऑनलाइन काम 
शिक्षक नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को एक वर्ष में 31 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए। इसके अलावा प्रत्येक माह में राज्य कर्मचारियों की तरह द्वितीय शनिवार का भी अवकाश दिया जाए। टैबलेट चलाने के लिए डाटा और सिम भी उपलब्ध कराया जाए। जब तक यह मांगे नहीं मानी जाएगी। तब तक शिक्षक एमडीएम पंजिका और छात्रों की हाजिरी किसी भी दशा में ऑनलाइन नहीं लगाएंगे। 

ज्ञापन देने वालों में अनवर खां, जमशेद अहमद, सतीश चंद्र, हरिशंकर, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश शर्मा, रामदास, मनोरमा लोधी, संघमित्रा गौतम, अमिता गोयल, रामगोपाल वर्मा, अचल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें