फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों का धरना, राहत पैकेज और मानदेय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद के शिक्षक डीआईओएस कार्यालय में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने शिक्षक बचाओ आंदोलन के तहत नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्र ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय योगी सरकार ने बंद कर अपनी तानाशाही का नमूना पेश किया है। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को 15 हजार रुपये का आर्थिक राहत पैकेज देने की व्यवस्था करे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करें और शिक्षकों का मासिक मानदेय देने का भी रास्ता साफ करें। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस संत प्रकाश को सौंपा। यहां जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह, अमित मोहन मिश्र, अजय गंगवार, महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें