फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षकों ने सीखा गणित व विज्ञान पढ़ाने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम : कई बिंदुओं पर दी गई शिक्षकों को जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत यू ट्यूब सत्र में शिक्षकों को गणित और विज्ञान पढ़ाने के तौर तरीकों को समझाया गया। शुक्रवार को चयनित जिले के 16 स्कूलों के शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
बेसिक स्कूलों में नया सत्र आरंभ हो गया है। इस सत्र में शिक्षकों को छात्रों के बीच किस तरह से विषय से संबंधित शिक्षा देनी है और क्या करना है। इसको लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिशा निर्देश जारी किए थे। कहा गया था कि लर्निंग बाई डूइंग के तहत उनको जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों को दिए गए लिंक पर जाकर यू ट्यूब सत्र में शामिल होने के आदेश थे। महानिदेशक ने इसके लिए पहले चरण के लिए जिले के 16 स्कूलों को चयनित किया था। आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने चयनित स्कूलों के शिक्षकों और खंड शिक्षाधिकारियों को इसमें जुड़ने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन स्कूलों में यू ट्यूब सत्र में शिक्षकों ने जुड़कर जानकारी ली। इसमें गणित और विज्ञान विषय को रोचक ढंग से पढ़ाने के तौर तरीकों को समझा। यही नहीं नए सत्र में प्रवेश, छात्रों की संख्या बढ़ाने, यूनिफॉर्म सहित कई जानकारी दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें