लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय सभागार में 16 जून को आयोजित होने वाले वेतन वितरण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रशिक्षु व समायोजित शिक्षकों को वेतन के चेक सौंपेंगे। बीएसए अंबरीष यादव ने बताया कि जिले से पांच समायोजित शिक्षक व पांच प्रशिक्षु शिक्षक का चयन कर लिया गया है। इन सभी को प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।
समारोह में शामिल होने वाले शिक्षक अब्दुल अजीम, मलकीत सिंह, शिवम कुमार, अरविंद कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, रुपेंद्र कुमार, नरेंद्रपाल सिंह, गौहर अली व धर्मपाल कोजिला समन्वयक राकेश पटेल, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाअध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने बधाई देकर रवाना किया। कार्यक्रम में बीएसए व बीईओ डीएल राना भी शामिल होंगे।