फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा से कराया रूबरू

Sat, 12 Dec 2015 11:36 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुई टीचर्स ट्रेनिंग में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा की विस्तार से जानकारी दी गई। कॉलेज में शनिवार को हुई ट्रेनिंग के दौरान नोएडा से आए सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद मिश्रा ने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान का प्रभाव दिख रहा है। शिक्षा भी इसके प्रभाव से अछूती नहीं रह गई है। अब डिजिटल शिक्षा का प्रसार हो रहा है। इसके द्वरा दी गई शिक्षा के लाभ भी लोगों को नजर आने लगे हैं। शिक्षा को रोचक बनाने में वैसे भी दृश्य श्रवण सामग्री का खासा योगदान रहा है। इससे विद्यार्थी रुचिपूर्वक ज्ञानार्जन करते हैं। इससे उसका भी चिरस्थाई रहता है। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। संचालन आकाश सक्सेनाव राहुल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एकेडमिक इंचार्ज प्रतिभा, जूली गुुप्ता, सिमरनजीत कौर, प्रीत पांडे, संध्या गुप्ता, नाजिया खान, अपर्णा गोस्वामी, विकास दुबे, लता शर्मा, मनप्रीत चावला, सपना गंगवार, तनु गुप्ता, सहर खान, रश्मि द्विवेदी, वंदना भटनागर, हेमलता, मेघा रस्तोगी, ऋतु, सुगंध, हिमानी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें