फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Thu, 15 Jun 2017 06:56 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
ध्‍ारना देते ‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाक
विज्ञापन
 कोषाधिकारी और शिक्षकों में हुई कहासुनी और इसके बाद दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर दर्ज मुकदमे वापस कराने एवं कोषाधिकारी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर चल रहे धरने में बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। शिक्षकों ने कोषाधिकारी एवं स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी कर धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वालों को मुुुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है जल्द वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले करे रखेंगे। यदि मामले का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किए जाएंगे। दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी के साथ धरना स्थल पहुंचे और शिक्षकों से बातचीत की। यहां शिक्षकों उन्हें ज्ञापन सौंपकर दर्ज मुकदमा वापस कराने एवं कोषाधिकारी पर लगाए गए आरोपों की जाच कराने की मांग की। इस मौके पर पवन सिन्हा, चंद्र मोहन, संतोष गंगवार, राजीव त्रिवेदी, विष्णु स्वरूप, जोगेंद्र सिंह, खूबकरन शर्मा, अजय कुमार, ब्रह्मदेव तिवारी, मनमोहन, श्यामकुमार, धर्मेंद्र कुमार, तीर्थदेव, मूलशंकर, प्रफुल्ल दीक्षित, मुजीबल हसन, संजीव कुमार, सत्येंद्र प्रताप, गोविंदराम, पंकज गंगवार, भरतवीर, अरविंद कुमार, हीरेंद्र कुमार, अनुराग, सूर्य प्रकाश, संगीता, अर्चना, बिंदू, जया, सुनीता, हिना, ममता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें