फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उग्र हुए शिक्षक

विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी के बाहर विरोध जताते ​शिक्षक।स्रोत:​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

शासन ने आठ जुलाई से शिक्षकों की सुबह और शाम ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश का जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी पूर्णत: अव्यावहारिक है, हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। जिला मंत्री उमेश गंगवार ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट रहकर इस ऑनलाइन उपस्थिति का तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक कि उनकी व्यावहारिक मांगें हाफ सीएल, ईएल आदि को पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन

इस दौरान योगेंद्र शर्मा, सिमरदीप सिंह, प्रखर मिश्र, ममता रानी, चमन, शैली, संघमित, साक्षी, आरती शुक्ला, हरि कृष्ण अग्रवाल, राहुल सिंह, यशपाल गंगवार, महेश चंद्र, अजय कुमार, राजीव त्रिवेदी, हिमांशु कुमार, अश्वनी कुमार, ममता रानी, शालिनी, अनीता वर्मा, प्रियंका सक्सेना, संध्या मिश्रा, ममता वर्मा, पल्लवी सहित काफी संख्या में शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन




पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया को ज्ञापन सौंपा। ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया गया। ज्ञापन देने के दौरान सुरेंद्र पाल गंगवार, विनय पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार, सुखराम, प्रभा भारती, मो असलम, बिजेंद्र कुमार, रामआसरे लाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें