बिलसंडा। दोस्तों के साथ घास काटने गया किशोर नदी में बह गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव को तलाशा पर सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के गांव ढकरिया निवासी दुर्गा प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अमित अपने दो दोस्तों के साथ सुबह घास काटने गया था । गांव के बाहर कैमुआ नदी में तेज बहाव था। इसी दौरान तीनों नदी के तेज बहाव में बह गए। अमित के दोनों दोस्तों ने किसी तरह तैरकर नदी के दूसरे छोर पर पहुंचकर जान बचा ली और डर से दोनों खेत मे छुप गए।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नदी में अमित की तलाश कराई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर एसओ राणजीत सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए, देर शाम तक तलाश की जाती रही लेकिन किशोर का सुराग नहीं लगा। संवाद