फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिलाई गई तंबाकू न खाने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अन्य महाविद्यालय कर्मचारियों ने तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने की प्रतिज्ञा भी ली।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्र प्रभारी मुकुल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रणव शास्त्री, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. शैफाली सक्सेना, कविता कनोजिया सहित महाविद्यालय स्टाफ और अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें