पीलीभीत। 24 अक्तूबर से शुरू हो रही अंतराष्ट्रीय सेमिनार की उपाधि कॉलेज में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए लोगों के शोधपत्र भी आने लगे हैं। दो दिवसीय आयोजन अग्रवाल सभा भवन में होगा।
संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर विनय कुमार गर्ग ने बताया कि इस मौके पर नोबल एकेडमी, पोखरा (नेपाल) से इस संबंध में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लगभग 100 लोगों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। यहां विभिन्न विद्वान एवं शोधार्थी अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे। प्रथम दिवस शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।