फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदकों के अभिलेखों का हुआ सत्यापन

Sat, 24 Jan 2015 12:28 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उपाधि महाविद्यालय में पुअर ब्वायज फंड से स्वेटर वितरित किए जाने हैं। इसको लेकर आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
उपाधि महाविद्यालय में करीब पखवाड़ा भर पूर्व सछास जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने प्राचार्य से मिलकर अध्ययनरत निर्धन विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कराने की मांग की थी। प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुअर ब्वायज फंड से सौ विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कराने के निर्देश दिए थे। प्राचार्य के निर्देश के बाद 20 जनवरी तक आवेदन फार्म जमा किए गए। इधर, शुक्रवार को महाविद्यालय में पुअर ब्वायज फंड के अधिष्ठाता डॉ. विपिन नीरज व डॉ. आरसी शुक्ला ने आवेदकों द्वारा जमा किए अभिलेखों का मूल अभिलेखों से सत्यापन किया। डॉ. विपिन नीरज ने बताया कि पूर्व में करीब सौ विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए जाने थे, लेकिन आवेदन फार्मों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 190 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वेटर वितरण की तिथि 26 जनवरी को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें