फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 12 जुलाई को 40 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य

Fri, 10 Jul 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधरोपण महायज्ञ-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को गांधी सभागार में बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में एक ही दिन में करीब 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 16 ग्राम पंचायतों में गोमती नदी के किनारे 47 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। डीएफओ सामाजिक वानिकी ने अभियान की तैयारियों, पौध भंडारण और विभिन्न स्थलों पर किए गए इंतजामों की जानकारी दी।
निर्देश दिए कि सितंबर में रोपे गए पौधों का सत्यापन कर उनकी जीवित स्थिति का आकलन कराया जाए। बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, एडीएम प्रसून द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
सेक्टर प्रभारी व नोडल अधिकारी किए गए नामित
पौधरोपरण कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अफसरों की ओर से सेक्टर प्रभारी व नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। इन सभी अधिकारियों की देखरेख में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें