फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शरदकालीन गन्ने की बोआई के लिए 1200 हेक्टेयर लक्ष्य

Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर क्षेत्र में शरदकालीन गन्ने की बोआई को बढ़ावा देने के लिए गन्ना विभाग ने इस वर्ष 1200 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर क्षेत्रवार रणनीति बनाई है। इसे लेकर मिल परिसर में गन्ना पर्यवेक्षकों और मुख्य गन्ना अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने सभी गन्ना पर्यवेक्षकों को अपने-अपने सर्किल में किसानों से लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान समय से उन्नतिशील और गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज आरक्षित कराएं, ताकि बुवाई के समय बीज की कमी न हो।
किसानों से अपील की गई कि वे बोआई के अंतिम समय तक इंतजार न करें और अभी से अपनी जरूरत के अनुसार बीज आरक्षित करा लें। बैठक में मुख्य गन्ना अधिकारी पूरनपुर अमित चतुर्वेदी, शिवांक सिंह, लखविंदर सिंह, शिवम बाजपेई समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें