बीसलपुर। नगर की एक तांत्रिक महिला ने बृहस्पतिवार को झाड़-फूंक के पांच हजार रुपये न देने पर बरेली के पिता-पुत्र को पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बरेली के थाना क्योलडिया के गांव बन्हाई किशनपुर निवासी पुत्तू लाल और उनके पुत्र अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर के रंपुरा मार्ग पर रहने वाली एक तांत्रिक महिला से झाड़-फूंक कराई थी। महिला ने उन लोगों से पांच हजार रुपये मांगे। पांच हजार रुपये देने में असमर्थता जताने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर महिला ने पिता-पुत्र को डंडे से पीट कर घायल कर दिया। विवाद देख काफी भीड़ जमा हो गई थी। घायल पिता-पुत्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुत्तू लाल ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।