फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तनीषा को एक दिन का बनाया गया प्राचार्य

Sun, 18 Oct 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिन की प्राचार्य बनी छात्रा तनीषा- महाविद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट तनीषा को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। इसके अलावा वंशिका चौहान मुख्य अनुशासन अधिकारी, महक सिंह चौहान को उप मुख्य अनुशासन अधिकारी, अनुपम और नेहा सदस्य, काजल सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी, मधु को उप सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया। एक दिन की प्राचार्य बनी छात्रा तनीषा ने महाविद्यालय परिसर को घूमकर देखा और कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यालय के निरीक्षण में परीक्षा फार्म और छात्रवृत्ति फार्म की जानकारी की। प्राचार्य कक्ष में प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर कक्षाओं के संचालन की जानकारी ली। विद्यार्थियों को समस्या पर जानकारी देने को कहा। ताकि समस्याओं का समाधान कराया जा सके। साथ ही उनको अनुशासन में रहकर नियमित महाविद्यालय आने को कहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि छात्राओं को एक दिन की जिम्मेदारी सौंपने पर उनमें प्रशासनिक कार्यों और जिम्मेदारियों को संभालने के अलावा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। प्रदेश सरकार की बेटियों के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल पर छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें