अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को टांडा इलेवन क्रिकेट क्लब और फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टांडा क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से जकी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम टांडा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 11.4 ओवर में 70 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही टांडा ने मुकाबला 85 रन से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, गोपेंद्र सिंह, विनय कुमार गुप्ता, पिंका सिंह, मुजाहिद, तारिक, आरिश, जुल्फिकार मौजूद रहे। संवाद