पीलीभीत। टनकपुर से दौराई तक ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी।
टनकपुर से दौराई तक जाने वाली ट्रेन एक जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। वहीं दौराई से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ट्रेन का संचालन होगा। इस ट्रेन से कुल 39 फेरे लिए जाएंगे।
ट्रेन टनकपुर से शाम 06:25 पर चलेगी। जो पीलीभीत पौने सात बजे पहुंचेगी। वहीं दौराई से यह ट्रेन दो जुलाई को 04:25 बजे रवाना होगी और सुबह आठ बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। संवाद