फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पाकड़ का पेड़ गिरने से 10 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मूसलाधार बारिश में यशवंतरी देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर लगा विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिर गया। इससे यहां के करीब एक हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश में शहर में जगह-जगह फाॅल्ट की समस्या हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर के गैस चौराहा होते हुए यशवंंतरी देवी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। इसी मार्ग पर वाल्मीकि मंदिर पड़ता है। जहां पर वर्षों से एक विशालकाय पेड़ लगा हुआ था।
बारिश होने की वजह से अचानक यह पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे बिजली की लाइनें भी टूट गई। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वहां की बिजली को बंद करा दिया। इससे मोहल्ला नखासा, ठेका चौकी, आईटीआई कॉलेज, शिवनगर समेत कई मोहल्लों के एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

पेड़ सड़क पर गिर जाने से रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया। ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाया। इसके बाद जाकर कहीं देर शाम उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। इसके अलावा एकता सरोवर पार्क पर रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने से करीब दो घंटा तक आपूर्ति प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली को बंद कर दिया गया था।
-
आज बंद रहेगी 33केवीए से आपूर्ति
अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती ने बताया कि 33 केवीए पोषक पर अनुरक्षण का काम कराया जाएगा। इसके चलते रविवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक मझोला, नकटादाना, रामलीला ग्राउंड, जिला न्यायालय और एमबीए परिवर्तक पर बिजली नहीं मिलेगी। वहीं 12 बजे से दो बजे तक नोवल शुगर मिल, गजरौला जहानाबाद, रूपपुर कमालू और भूपतपुर आदि इलाकों में बिजली नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें