फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी के बयान लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी का गला काटने का मामला
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले -रिपोर्ट में बढ़ेगी सामूहिक दुष्कर्म की धारा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव के बाहर खेत में शौच को गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला काटने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में किशोरी के बयान लेने के बाद इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
घटना बुधवार की है। किशोरी के पिता का कहना था कि खेत में शौच को गई पुत्री खून से लथपथ घर पहुंची थी। उसे सीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को किशोरी के परिजनों ने एसपी के यहां शिकायती पत्र दिया। जिसमें दो युवकों पर किशोरी से दुष्कर्म करने और गला काटने का आरोप लगाया। इसके बाद अब पूरनपुर पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गला काटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविवार को दरोगा के साथ गईं महिला कांस्टेबल ने अस्पताल जाकर किशोरी के बयान दर्ज किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि किशोरी ने बयान में दो आरोपियों पर गांव के समीप सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि इस दौरान एक आरोपी ने उसकी आंखें बंद कर दीं, जबकि दूसरे युवक ने उसका गला काट दिया। उन्होंने कहा कि किशोरी के इस बयान के बाद अब रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें