फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बस का ले रहे किराया सफर डग्गामार वाहन से

Fri, 08 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी एसी बस के किराए पर यात्रियों को 40 किलोमीटर तक डग्गामार वाहन में यात्रा करनी पड़ रही है। वजह एनएच 730 के क्षतिग्रस्त पुल को लेकर पूरनपुर से शाम को दिल्ली जाने वाली एसी बस पिछले कई दिनों से पूरनपुर नहीं आ रही है। एसी बस के किराए पर डग्गामार वाहन में यात्रा से यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पूरनपुर से दिल्ली के बीच अब कई रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। साधारण बसों के अलावा शताब्दी एसी दो बसें पूरनपुर से सुबह को और एक बस शाम को दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इन बसों में यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा है। सुबह दिल्ली को रवाना होने वाली एसी शताब्दी बसें तो नियमित आ रही हैं, लेकिन शाम को दिल्ली से पूरनपुर आकर वापस दिल्ली जाने वाली एसी बस कई दिनों से नहीं आ रही हैं। वजह एनएच 730 का हरदोई ब्रांच नहर पर बना  क्षतिग्रस्त पुल बताया जा रहा है, जबकि पूरनपुर तक आवागमन करने वाली बसें अन्य मार्गों से पूरनपुर से आवागमन कर रही हैं। ऑन लाइन बुकिंग वाले यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए शाम को दिल्ली जाने वाली बस के स्टाफ नए फंडा से खेल करने में जुटा है। बताया जाता है कि बस स्टाफ ने डग्गा मार वाहन स्वामी से साठगांठ कर रखी है। डग्गामार वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने वाहन को बस स्टैंड पर खड़ा कर ऑनलाइन बुकिंग वाली सवारियों का इंतजार करता है। एसी बस में यात्रा की बुकिंग कराने वाले यात्रियों को डग्गामार वाहन से पीलीभीत तक ले जाया जा रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत पर उन्होंने परिवहन निगम के अफसरों से मोबाइल पर वार्ता कर रोष जताया है। साथ ही बसों का पूरनपुर तक आवागमन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

आसाम हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर का पुल क्षतिग्रस्त है। एसी बस का संचालन पूरनपुर तक न होकर डग्गामार वाहन से यात्रियों के जिला मुख्यालय तक लाने की जानकारी किसी ने नहीं दी है। टाइम कीपर को बसों का संचालन पूरनपुर तक कराने को निर्देशित किया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा पाया गया। तब संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जुनैद शम्सी, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें