पीलीभीत। औषधि निरीक्षक नेहा वैश ने अमरिया क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। जीशान मेडिकल स्टोर पर दवा भंडारण, क्रय-विक्रय से संबंधित बिल आदि की जांच की। मौके से तीन संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे। सतेंद्र मेडिकल स्टोर पर भी बिल आदि की जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली को भेजी जाएगी। बालाजी मेडिकल स्टोर, केजीएन मेडिकल स्टोर समेत कई प्रतिष्ठान कार्रवाई से बचने के लिए बंद कर दिए गए। संवाद