फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्पदंश से युवक की मौत, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक

Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सर्प दंश से हालत खराब होने पर झाड़-फूंक को ले जाए गए मोहल्ला हबीबगंज निवासी शिवकुमार (20) की मौत हो गई। दोबारा सीएचसी लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार को 14 अगस्त को दोपहर में सर्प ने उस समय डस लिया था, जब वह खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। गंभीर हालत में शिवकुमार को सीएचसी लाया गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे शाम को फिर सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें