फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय खेती अपनाएं, आय बढ़ाएं किसान

Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
dm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम ने किया कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन

किसानों को आधुनिक खेती एवं योजनाओं की जानकारी देने को दो दिवसीय औद्यानिक गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि किसान औषधीय खेती अपनाकर आमदनी बढ़ाएं।
विज्ञापन

टनकपुर रोड स्थित जिला पंचायत के बारातघर में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के पहले दिन किसानों ने रेशम, पशुपालन, मृदा परीक्षण, कृषक बंधु, यूपी डॉस्प, गन्ना विभाग सहित विभिन्न विभागों से आधुनिक जानकारियां ली। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, डॉ. एनसी त्रिपाठी, डा. रीना सेठी ने खेती लागत घटाने एवं आय बढ़ाने के टिप्स देने के साथ ही नई तकनीकि एवं खेती की नवीनतम विधियों की जानकारी दी। बरेली से आए उद्यान विभाग से उपनिदेशक मनोहर सिंह ने चल रही योजनाओं की जानकारी लेकर किसानों से बागवानी एवं औषधीय खेती को बढ़ावा देने की अपील की। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने को पंजीकरण कराने की अपील की। इस मौके पर उपकृषि निदेशक डीबी सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, सीवीओ डॉ. जीपी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. मुकेश गौतम, जिला समन्वयक यूपी डास्प डॉ. बीके गौतम, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी रमेश चन्द्र राना, उद्यान निरीक्षक अवधराज सिंह, डिप्टी पीडी राज कुमार, एससीडीआई केजी गौतम सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें