फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रो में टैगोर, वॉलीबाल में शास्त्री हाउस विजयी

Fri, 29 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सेंट एलॉयसियस कॉलेज में चल रहे खेलकूद में शुक्रवार को थ्रो बॉल और वॉलीबाल का फाइल मैच हुआ। थ्रो बॉल में टैगोर हाउस और वॉलीबाल में शास्त्री हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन

थ्रो बॉल मैच गांधी हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। इसमें टैगोर हाउस ने गांधी हाउस को 2-0 से परास्त कर दिया। टैगोर हाउस में अपरमप्रीत, इरा, अनुष्का, प्रिया सिंह, प्रियंका, श्रुति अग्रवाल, गौरा अग्रवाल, याचना गंगवार, एश्वर्या तोमर, शर्मिष्ठा, सोनम प्रीत, उमैना खान, सदफ, सिमरन, शुभप्रीत शामिल रहीं। वॉलीबाल का फाइनल मैच गांधी हाउस और शास्त्री हाउस के बीच खेला गया। इसमें शास्त्री हाउस ने 2-0 से मैच जीत लिया। शास्त्री हाउस में वंश सक्सेना, अस्जद अली, गौरव गंगवार, मेहरोज खान, जुल्फिकार, हर्षित चौधरी, जैन राशिद, दिव्यांश आहूजा, मुकर्रम हसन, अफशान, नय्यर, निशांत शर्मा शामिल रहे। प्रधानाचार्य फादर पायस मेनेजिज ने विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर सिस्टर मेरी जान, डेजी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें