फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पकड़िया नौगवां में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने पहुंची टीएसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडलायुक्त बरेली के निर्देश पर मंगलवार को नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की चेयरमैन, चेयरमैन प्रतिनिधि व लिपिक के खिलाफ बैठी भ्रष्टाचार व निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की जांच के लिए बरेली से टीएसी (तकनीकी सलाहकार समिति) की टीम पहुंची। टीम ने नगर पंचायत के कार्यालय पहुंचकर पहले शिकायतकर्ताओं से बिंदुवार शिकायतें सुनीं। इसके बाद टीम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता व धांधली की शिकायत की हकीकत परखी। हालांकि बरसात के चलते टीम भौतिक स्तर पर जांच पूरी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

हाल ही में नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के सभासद अभिषेक बाजपेई व भाकियू नेताओं ने मंडलायुक्त बरेली को शपथ पत्र के जरिये शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में चेयरमैन संदीप कौर, प्रतिनिधि संतोख संधू व लिपिक अर्जुन की मिली भगत से टेंडर प्रक्रिया से लेकर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया। इनमें सीसी मार्ग, नाला निर्माण, आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में धांधली, प्रकाश व्यवस्था में गड़बड़ी की गई।
पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने टीएसी प्रभारी अधीक्षक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच सौंपी। मंगलवार को टीएसी की टीम जांच करने के लिए नगर पंचायत पकड़िया नौगवां पहुंची। प्रभारी राजेश कुमार ने पहले कार्यालय में शिकायतकर्ता के आरोपों के बिंदु स्पष्ट किए। बाद में गोशाला, नाला, सीसी मार्ग आदि जांच की। बरसात होने के कारण जांच ठीक स्थिति में पूरी नहीं हो पाई। हालांकि अभी टीम फिर से नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर शिकायतों की बारीकी से जांच करेगी। जांच के दौरान टीएसी प्रभारी के साथ ईओ एजाज अहमद, नीरज सक्सेना, धर्मेंद्र चौहान, अशरफ खां आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें