फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत पर बांटी मिठाई

Fri, 08 Sep 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला सपा कार्यालय पर जश्न मनाते सपाई ।
विज्ञापन
पीलीभीत। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर सपाइयों ने जश्न मनाया। मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि अब प्रदेश और देश में इंडिया गठबंधन मजबूत होगा, जनता की उम्मीद अब इंडिया गठबंधन से है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज, बालक राम सागर, आरती महेंद्र, डिंपल गौड़, सैयद आसिफ अली क़ादरी, अमित पाठक, राजू सोनकर, ज्योति प्रकाश शुक्ला, संदीप सक्सेना, केके पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूरनपुर। यहां भी सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। सपा नेता तौफीक अहमद क़ादरी ने कहा की खराब कार्यों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बेरोजगार युवाओं को आस्था के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान पप्पू शाह, सभासद नुसरत परवीन कादरी, नादिर रजा बरकाती, खालिद रजा बरकाती, अंग्रेज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें