फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर देवर-ससुर ने की छेड़छाड़, धमकाया

Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पति की मौत के बाद मायके में आठ साल की पुत्री के साथ रह रही महिला से घर में घुसकर ससुर, सास, देवर ने गाली-गलौज की। ससुर और देवर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा पर महिला के पिता ने उसे बचाया। पुलिस ने दंपती समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीडि़ता ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसका ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। परेशान होकर वह आठ साल की पुत्री को साथ लेकर अपने मायके में रहने लगी। मायके में छोटी दुकान खोलकर अपना और अपनी पुत्री का पालन पोषण कर रही है। दो सितंबर को ससुर, सास और देवर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उसे और उसकी पुत्रियों को गाली दी। ससुर और देवर ने उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके पिता ने बमुश्किल उसे बचाया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि पीडि़ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें