फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग मामले में स्वाट टीम ने धरे दो संदिग्ध

Wed, 02 Aug 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
arrested - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी से डेढ़ सौ मीटर दूर महिला की चेन लूटने के मामले में एसपी की स्वाट टीम ने दो संदिग्ध युवक हिरासत में लिए है। इनके पास से एक अपाचे बाइक भी कब्जे में ली गई है। दोनों युवकों की पीड़ित द्वारा शिनाख्त करने की बात पुलिस कह रही है। जबकि पकड़े गए दोनों युवकों के परिवारीजनों ने स्वाट टीम पर बेवजह फंसाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

रामायण बिहार कॉलोनी निवासी रीमा सक्सेना पत्नी रजत सक्सेना 26 जुलाई को अपनी सास कामेश्वरी देवी के साथ रेलवे स्टेशन से रिक्शा में सवार होकर घर जा रहीं थी। सिस्टम कंप्यूटर वाली गली के पास बाइक सवार दो स्नेचर दिनदहाड़े उनके गले में पड़ी सोने की चेन उड़ा ले गए थे। थाना सुनगढ़ी से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर घटित वारदात के खुलासे के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने स्वाट टीम को लगाया। सुरागरसी के बाद स्वाट टीम ने नौगवां पकडिय़ा और काशीराम आवास कॉलोनी से दो संदिग्ध हिरासत में लिए है। इनके पास से एक अपाचे बाइक भी कब्जे में ली गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पीड़िता को थाने बुलाकर उनकी शिनाख्त करा बरामदगी को पूछताछ में जुटी है। उधर पकड़े गए नौगवां पकड़िया के युवक के परिवारीजनों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि वीडियो फुटेज में स्नेचर की तस्वीर से उनके बेटे की शक्ल का मिलान नहीं हो रहा है। उसके पास से मिली बाइक भी अलग है। इसके बावजूद पुलिस बेवजह फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग एसपी से की है। अफसरों ने साक्ष्यों के आधार पर सही खुलासा करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें