फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
थाने के गेट पर हंगामा करते मृतक विवाहिता के परिवार वाले। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
गजरौला/ पीलीभीत। संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। ससुरालियों ने विवाहिता के मायके वालों को बिना सूचना दिए ही शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंच गए। हालांकि वहां पर कोई मौजूद नहीं मिला। विवाहिता का भाई थाने में बहन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने उससे आत्महत्या की तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बात पर गुस्साए विवाहिता के मायके वालों ने थाना गेट पर हंगामा किया। सीओ सिटी ने लोगों को समझाया। कहा कि वह जांच में एफआईआर हत्या में तरमीम करा देंगे। तब मायके वाले शांत हुए।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र की निवासी नीलम देवी की शादी बीस साल पहले गजरौला क्षेत्र के नदहा गांव निवासी ताराचंद के साथ हुई थी। विवाहिता का पति हरियाणा में किसी प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को बिना सूचना दिए ही रात में अंतिम संस्कार कर दिया।
शुक्रवार को जब महिला के भाई छत्रपाल को गांव के किसी युवक से बहन की मौत की जानकारी मिली तो मायके वाले ससुराल पहुंच गए। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर मारपीट कर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके बाद वह गजरौला थाने पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर देनी चाही। भाई के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर थाने के सिपाही ने उसे बोलकर हत्या की जगह आत्महत्या की तहरीर लिखवा दी। एफआईआर की कॉपी लेकर जब मायके वाले ट्रैक्टर ट्रॉली से घर जाने लगे तो वहां एक ग्रामीण ने एफआईआर की कॉपी देखी। उसमें रिपोर्ट हत्या की नहीं बल्कि आत्महत्या की दर्ज की गई थी। इस पर गुस्साए मायके वाले अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से दोबारा थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मायके वालों को उनके बयान और जांच के आधार पर आत्महत्या की रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तरमीम कराने का आश्वासन दिया। इसी बीच विवाद बढ़ता देख विवाहिता के ससुराल वाले घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

विवाहिता के ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराने के बाद उसकी रिपोर्ट और बयान के आधार पर एफआईआर को दूसरी धाराओं में तरमीम किया जाएगा। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें