फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी से निकाले गए संविदा बिजली कर्मी ने जहर खाकर दी जान, साथी कर्मचारियों में आक्रोश

Tue, 04 Feb 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी राम सिंह की मौत हो गई। वह बिजली निगम में संविदाकर्मी थे। बीते दिनों उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। परिजनों का दावा है कि राम सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जुटे संविदाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में दो दिन पहले नौकरी से निकाले गए गांव सबलपुर निवासी राम सिंह (40) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। साथियों व परिजनों का दावा है कि नौकरी से हटाए जाने को लेकर आहत होने से उन्होंने यह कदम उठाया। परिजन व साथी कर्मचारियों ने हंगामा भी किया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के समझाने पर वह माने। करीब पांच घंटे बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राम सिंह पिछले करीब 15 वर्षों से बिजली निगम से जुड़े हुए थे। वह निजी एजेंसी के जरिये कुली का काम करते थे। दो दिन पहले कंपनी ने उनके साथ ही कुल 20 कर्मचारियों को काम से हटा दिया। इसके बाद से राम सिंह परेशान थे। परिवार के पालन पोषण को लेकर वह चिंता में रहते थे।

मंगलवार सुबह रामसिंह अपने कमरे में बेसुध मिले। विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई। परिजनों के बुलाने पर घर पहुंचे चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पूरनपुर, माधोटांडा, घुंघचाई, हरीपुर, कुर्रैया, रामनगरा सहित अन्य विद्युत सब स्टेशनों पर तैनात संविदा कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर राम सिंह के घर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस दिए बिना निकाला था नौकरी से 
नोटिस दिए बिना राम सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को निकालने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जानकारी पर कोतवाल नरेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम और नायब तहसील अभिषेक त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राम सिंह के बड़े भाई फूल सिंह ने राम सिंह की पत्नी और बच्चों के उत्तराखंड के रूद्रपुर में होने और शीघ्र ही उनके पहुंचने की जानकारी पुलिस को दी।

कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें