फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र भाषा का प्रयोग करना नगर पालिका कर्मचारी को पड़ा महंगा, ईओ ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगरपालिका कर्मचारियों का विवादों का पुराना नाता है। नगरपालिका कर्मी कभी शराब के नशे में हंगामा करते हैं, तो कभी आपस में ही लड़ने-झगड़ने लगते हैं। अब जलकल विद्युत प्रभारी का जनपद के एक अफसर के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो वायरल हो गया। अधिकारी द्वारा काम को लेकर की गई सख्ती से जलकल विद्युत प्रभारी इतना बौखला गया कि अफसर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। संज्ञान में आने के बाद नगरपालिका ईओ ने जलकल कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों प्रशासनिक सख्ती के बाद नगरपालिका की ओर से रुके हुए तमाम कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इन कामों की गुणवत्ता को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में नगरपालिका कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। इसी बीच रविवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ऑडियो में प्रशासनिक अफसरों की सख्ती को लेकर जलकल विद्युत कर्मचारी बात कर रहा है। ऑडियो में कर्मचारी ने अफसर के प्रति उनकी सख्ती के चलते अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह कर्मचारी नगरपालिका में जलकर विद्युत प्रभारी है। कुछ ही देर में यह ऑडियो तमाम व्हाट्सएप ग्रुप समेत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देर शाम नगरपालिका ईओ निशा मिश्रा के संज्ञान में भी यह ऑडियो आ गया। जांच के बाद ईओ ने कर्मचारी को तत्काल निलंबित करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें