फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थानीय मार्गाें के लिए शुरू होगा सर्वे, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sun, 14 Sep 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज बसों के संचालन के लिए विभाग अब स्थानीय मार्गों का सर्वे कराएगा। मार्गों पर यात्रियों की संख्या व प्रभावित आबादी का पता लगाया जाएगा। इसके बाद इन मार्गाें पर रोडवेज बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय मार्गाें से करीब 117 बसों का संचालन दिल्ली, आगरा, लखनऊ,कानपुर रूद्रपुर सहित अन्य जगहों के लिए किया जाता है। इन मार्गों में सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग किया जा रहा है।
अफसरों का कहना है कि इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। वहीं लंबी दूरी के अन्य मार्गाें पर महज दो से तीन बसों का संचालन हो रहा है। स्थानीय मार्गों पर भी बसों की संख्या कोई खास नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से डग्गामार वाहन हावी हैं। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शासन से आए आदेश में स्थानीय मार्गों पर बसों के संचालन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे स्थानीय मार्गों पर डग्गामार वाहनों को बंद कराया जा सके और हादसों में कमी लाई सके।
स्थानीय मार्गाें पर बसों के संचालन को लेकर मिले निर्देश के बाद अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। अफसर जिले के उन स्थानों का सर्वे करा रहे हैं। जहां पर बसों का संचालन नहीं है और यात्रियों की आवाजाही अधिक है। कर्मचारियों की ओर से सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद अफसर इन मार्गाें पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू कर देंगे। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से आए आदेश के बाद सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही मार्गों को चिह्नित कर इन पर बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें